logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सुप्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा पहुंचे जामसांवली, धाम पहुंचकर किए श्री हनुमान जी के दर्शन


पांढुर्णा/मप्र: सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा मंगलवार को प्रसिद्ध चमत्कारिक श्री हनुमान लोक, जामसांवली धाम पहुंचे, जहां उन्होंने श्री हनुमान जी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जामसांवली धाम पहुंचने पर मंदिर संस्थान द्वारा गोविंदा का स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर उन्हें श्री हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। गोविंदा के आगमन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जामसांवली धाम पहुंचे। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और गोविंदा की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। 

पूजा-अर्चना के दौरान गोविंदा ने जामसांवली धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक विशेषताओं की जानकारी भी ली। उन्होंने हनुमान जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिमय वातावरण की सराहना की।