logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मेडिकल में 6 महीने पहले हुई रैगिंग के मामले में 6 इंटर्न डॉक्टर सस्पेंड


नागपुर: नागपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है.मेडिकल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सूचना मिलने के महज कुछ घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए  6 इंटर्न डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया.मेडिकल के डीन डॉ राज गजभिये ने बताया की यह मामले 6 महीने पहले का है लेकिन इसकी शिकायत दो या तीन पहले हुई है.शिकायत भी मेडिकल प्रशासन को न भेजते हुए सेंट्रल की एंटी रैगिंग कमिटी को भेजा गयी थी.डीन के मुताबिक सेंट्रल कमेटी से मंगलवार को मेडिकल को वीडियो अटैच एक मेल प्राप्त हुआ था.इस पत्र के प्राप्त होने के महज तीन घंटे के भीतर कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने जाँच की जिसमें शिकायत को सही पाया गया. और आरोपी सभी 6 इंटर्न डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया और उनसे तुरंत हॉस्टल को खाली करवां दिया गया.डीन ने बताया की मेडिकल प्रशासन ने दोषी छात्रों पर एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश अजनी थाने में की है.
जो वीडियो सेंट्रल कमेटी की तरफ से भेजा गया है उसमे साफ दिखाई दे रहा है की प्रताड़ित हो रहे छात्र का दोषी 6 छात्र मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहे है.यह घटना मेडिकल के हॉस्टल नंबर 5 की थी.