logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

 रामटेक विधानसभा के चार निकायों में 69.99% मतदान, पारशिवनी में सबसे अधिक वोटिंग


रामटेक: रामटेक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 2 नगर पंचायत और 2 नगर परिषदों में सोमवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कुल 67,293 मतदाताओं में से 69.99% यानी लगभग 46 हजार से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक कर दी।

कन्हान नगर परिषद क्षेत्र में 62.37%, यानी 16,825 वोट पड़े। इस क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। धीमी शुरुआत के बावजूद दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर अच्छी भीड़ देखने को मिली। पारशिवनी नगर पंचायत क्षेत्र में सबसे अधिक 79.49% मतदान दर्ज हुआ। कुल 8,106 मतदाता अपने-अपने बूथों तक पहुंचे और मतदान किया। क्षेत्र में युवाओं और महिलाओं में भी उत्साह देखने को मिला।

रामटेक नगर परिषद इलाके में 13,404 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही कई केंद्रों पर लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में चला। कांद्री नगर पंचायत क्षेत्र में 6,859 लोगों ने वोट डाला। यहां भी मतदान बिना किसी बड़े विवाद के संपन्न हुआ। वही सबसे अधिक मतदान पारशिवनी में 79.49% , सबसे कम कन्हान में 62.37% में हुआ 

मतदान के दौरान चारों क्षेत्रों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही और मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अब प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद है, जिसके परिणाम घोषित होने का इंतजार मतदाता और समर्थक बेसब्री से कर रहे हैं।