logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पारशिवनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से 72 वर्षीय वृद्ध की मौत


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले कन्हान थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जिसके कारण परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल लायंस क्लब एवं विविध सामाजिक संगठनों से जुड़े अशोक नगर कन्हान निवासी योग सप्रा कन्हान में चल रहे महारास गरभा देखकर रात 10.30 बजे पैदल अपने घर की ओर आ रहें थे। 

इसी बीच पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकों टक्कर मार कर घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय नागरिकों के द्वारा मृतक को स्थानीय चिकित्सालय में पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने नागपुर ले जाने कि सलाह दी। 

नागपुर ले जाते समय योग सप्रा के परिवारिक डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कन्हान पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है, तथा थानेदार सार्थक नेहेते के मार्गदर्शन में जांच शुरू कर दी गई है।