logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सुबह साइकिल से टहलने निकले छात्र को कार ने कुचला, हुई मौत


नागपुर: स्कूल में दशहरा की छुट्टी होने के कारण अपने दोस्तों के साथ साइकिल से घूमने जा रहे एक छात्र को एक कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे  के दौरान हिंगणा रोड पर वासुदेव नगर मेट्रो स्टेशन के पास हुआ।  इस छात्र का नाम चित्रांश संतोषकुमार श्रीवास्तव (15), पारधी नगर, हिंगणा रोड नागपुर निवासी है और वह गाडगे नगर के एक स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता था।  

मंगलवार को स्कूल में दशहरा की छुट्टी होने के कारण पड़ोस में रहने वाले सहपाठी मनीष खंडारे के साथ साइकिल लेकर सुबह 6 बजे घूमने के लिए निकले था। वासुदेव मेट्रो स्टेशन के सामने से सड़क पार करते समय चित्रांश की साइकिल को नागपुर शहर से हिंगना की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।  इसमें चित्रांश गंभीर रूप से घायल हो गया।  

हालांकि, कार चालक मौके भाग गया। मनीष, जो उसके पीछे दूसरी साइकिल पर था, ने सड़क पर कुछ राहगीरों को रोका और उनकी मदद से घायल को इलाज के लिए लता मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल भेजा गया।  वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। चित्राश की मां प्रिया श्रीवास्तव की शिकायत पर एमआईडीसी पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उस अज्ञात कार की तलाश शुरू कर दी है।