logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जेल जाने के डर से चलती ट्रेन से कूदा युवक, बची जान पर हुआ बुरी तरह जख्मी


नागपुर: गोंदिया से कोल्हापुर जा रही एक चलती ट्रेन से एक युवक कूद गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना आज सुबह 9:30 बजे के करीब हुई। घायल युवक का नाम मोहित सोनी (23) है। युवक के बाएं पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। रेलवे पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल कामठी में इलाज भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनी परिवार ट्रेन से रीवा मध्य प्रदेश से नागपुर आ रहे थे। रीवा इतवारी ट्रेन काफी देर तक भंडारा में खड़ी रहने के कारण देर हो रही थी, जिसके चलते वे ट्रेन से उतर गए और युवक और उसके माता-पिता महाराष्ट्र एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ गए. परिवार ने ट्रेन का टिकट नहीं लिया था। इस दौरान ट्रेन में सवार टीटी ने उनसे टिकट के बारे में सवाल किया। 

टिकट नहीं होने की बात पर टीटी ने कहा कि टिकट नहीं देने पर आपको जुर्माना भरना होगा और जेल जाना होगा। जेल जाने की बात सुनकर मोहित सोनी डर गया और कामठी रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही तेज रफ्तार ट्रेन से कूद गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल युवक के माता-पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हालत के लिए जिम्मेदार टीटी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। रेलवे पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।