logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पेड़ों के पीछे छुपकर कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगा एक्शन


नागपुर: शहर में अक्सर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पेड़ के पीछे छिपकर कार्रवाई करते नजर आते हैं। लेकिन अब वह ऐसा नहीं कर सकेंगे। अब ऐसे काम करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने चालान काटने के लिए गाड़ियों या पेड़ों के पीछे छिपने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी देने के बाद भी कर्मचारियों द्वारा कार्य में सुधार नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

पुलिस आयुक्त ने परिवहन उपायुक्त चेतना तिडके के साथ बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यातायात नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जाए। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि गुप्त तरीके से कार्रवाई करने की कोई जरूरत नहीं है।