logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

काम नहीं होने को लेकर पूर्व पार्षदों का आंदोलन, बावनकुले ने की मनपा अधिकारीयों के साथ बैठक


नागपुर: महानगर पालिका में प्रशासक राज में पूर्व नगरसेवकों की सुनवाई नहीं होने के आरोपों के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर महानगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में महानगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में होने वाले विकास कामों और राज्य सरकार के पास लंबित निधि को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद भाजपा के शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े ने आशा व्यक्त की कि अब पूर्व नगरसेवकों की शिकायतें दूर होंगी।

बीते दिनों महानगर पालिका में पूर्व नगरसेवकों की सुनवाई नहीं होने को लेकर भाजपा के कई नगरसेवकों ने आंदोलन किया था। इस आंदोलन में प्रमुख आरोप यह था की प्रशासन के राज में उनके द्वारा बताये गए काम नहीं हो रहे है। साथ ही जनता को लेकर जो कामकाज होना चाहिए वह भी नहीं हो रहा है। बुधवार को हुई बैठक में बावनकुले ने आयुक्त समेत महानगर पालिका के अधिकारियों के साथ कई विषयों पर चर्चा की। भाजपा के शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े ने बैठक को सकारात्मक बताया और की अब पूर्व नगरसेवकों की शिकायते दूर होंगी।

बावनकुले की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बंटी कुकड़े और नरेंद्र बोरकर भी मौजूद थे। यह दोनों भाजपा के नेता है और आपली बस के पूर्व सभापति भी है बीते दिनों इस दोनों के बीच का आपसी विवाद खासा चर्चा में रहा था।