logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कन्हान नदी के घाट पर छठ पूजा के लिए व्यवस्था, नगर परिषद सहित पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद


नागपुर: उत्तर भारतीयों द्वारा धूम धाम से मानाऐ जाने वाले छठ पर्व को लेकर स्वयं सेवी संस्थाओं सहित पुलिस एवं नगर परिषद सहित ग्राम पंचायत प्रशासन चाक चौबंद व्यवस्था को लेकर पुरी तरह से मुस्तैद हो गया है।

छठ पर्व को लेकर कन्हान नदी के घाट नंबर 4 एवं BKCP स्कूल के पीछे सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस पर्व को लेकर कन्हान पुलिस प्रशासन जहां अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छठ पर्व को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाया जाएगा। वहीं, स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा आवागमन,लाईट व्यवस्था को सुचारू रखने के दृष्टिकोण से पुरी व्यवस्था की गई है। 

ज्ञात हो कि कन्हान नदी के किनारे 19 एवं 20 नवंबर के दिन छठ पर्व को लेकर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेंगी। तथा सुरक्षा को लेकर कोलसिटी छठ उत्सव समिति के द्वारा कन्हान थानेदार सार्थक नेहेते को ज्ञापन देकर पुलिस सुरक्षा तगड़ी रखने की मांग की गई है।