logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अरुण गवली के वकीलों ने डिस्कवरी इंडिया और अमेज़न को भेजा लीगल नोटिस


नागपुर: अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री हालही में मनी माफिया सीरीज के तहत ब्रॉडकास्ट हुई है.डिस्कव्हरी इंडिया पर रिलीज हुई इस डॉक्यूमेंट्री पर अरुण गवली के वकील ने आपत्ति दर्ज कराई है और  इसमें दिखाए गए कुछ ख़ास कंटेंट  को हटाने की मांग करते हुए गवली के वकीलों ने लीगल नोटिस भेजा है.नागपुर में अरुण गवली के वकील प्रतिक रजोपाध्येय और आशीष पाटणकर द्वारा भेजे गए नोटिस में डॉक्यूमेंट्री के कुछ कंटेंट को तथ्यहीन क़रार दिया है.वकीलों के मुताबिक यह फिल्म उनके मुवक्किल के ख़िलाफ़ समाज में गलत धारणा प्रस्तुत कर रही है.गवली के वकील आशीष पाटणकर ने बताया की इस फिल्म में गवली को एक अपराधी की भूमिका में दिखाया गया साथ ही यह भी बताया गया है की गवली अब भी मुंबई में आपराधिक गतिविधियों में सक्रीय है.यह डॉक्यूमेंट्री कहती है की बिना गवली के अनुमति के मुंबई के कुछ खास इलाको में कंस्ट्रक्शन का काम नहीं हो सकता। यह तथ्य निराधार होने का दावा वकीलों के द्वारा किया गया और नोटिस भेज कर कुछ कंटेंट को फिल्म से हटाने की मांग की गयी है वकील के मुताबिक बीते 13 वर्षो से गवली जेल में बंद है.इन तरह वर्षो में उनके खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है इसी आधार पर उन्हें लगातार पेरोल हासिल हो रही है.

गवली की तरफ से वाइस मीडिया,डिस्कवरी इंडिया और अमेज़न सेलर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस भेजा गया है.