logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर के उपायुक्त सहित देश के 8 IPS अधिकारियों पर लगा प्रतिबंध


नागपुर: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस कार्यकाल नीति के तहत 8 आईपीएस अधिकारियों पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति और विदेशी असाइनमेंट पर 5 साल का प्रतिबंध लगाया है। इन 8 अधिकारियों में 3 महाराष्ट्र, 3 उत्तर प्रदेश और 2 हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। इस सूची में नागपुर शहर के डीसीपी जोन-3 गोरख भामरे का नाम भी शामिल है।

आईपीएस कार्यकाल नीति के तहत देश के सभी राज्यों से आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अलग-अलग स्थानों पर नियुक्त किया जाता है। हर साल कई अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन करते हैं। अधिकारी अपना कैडर छोड़कर सीबीआई, एनआईए, बीएसएफ, सीआईएसएफ, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, बीपीआरडी समेत विभिन्न केंद्रीय विभागों में काम कर सकते हैं।

नियुक्ति के बावजूद कार्यभार नहीं संभालने वाले अधिकारियों से निपटने के लिए आईपीएस कार्यकाल नीति बनाई गई है। इस नीति के पैराग्राफ 17 के तहत इन अधिकारियों पर 5 साल का प्रतिबंध लगाया गया है।