logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बारिश से सराबोर हुआ शहर, कल शाम से हो रही राहत भरी वर्षा


नागपुर: फिलहाल विदर्भ में मानसून मेहरबान है। अगस्त महीने में मानसून विदर्भ से रूठ सा गया था, लेकिन सितंबर के शुरुआती हफ्ते में फिर से मानसून ने कमबैक किया है। सितंबर में शुरुआत के कुछ दिनों  में अच्छी बारिश हुई उसके बाद तीन-चार दिन तक मानसून शांत रहा। इस बीच 14 सितंबर से मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून सक्रिय हुआ है।

कल विदर्भ के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। गुरुवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक लगातार जारी रही। पूरे विदर्भ में गोंदिया 24 घटने के दौरान सर्वाधिक बारिश हुई है। गोंदिया जिले में 115.8 mm बारिश हुई है। ऐसे ही भंडारा जिले में मेघ जमकर बरसे हैं।  

चंद्रपुर, गडचिरोली और नागपुर जिले में भी रिमझिम बारिश लगातार होती रही।  नागपुर जिले में शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 21.4 mm बारिश हुई है। जबकि अकोला और बुलढाणा जिले में भी बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार तक विदर्भ के अधिकांश जिले में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।