logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

उत्तरी राज्यों में ठंड का दौर शुरू, महाराष्ट्र में गर्मी का दौर जारी


नागपुर: महाराष्ट्र से मॉनसून विदा हो चुका है। राज्य में वापसी की बारिश भी जारी है। लेकिन धूप की तपिश काफी बढ़ गयी है। एक ओर जहां देश के उत्तरी राज्यों में ठंड पड़ रही है, वहीं महाराष्ट्र में गर्मी पड़ रही है।

बारिश की वापसी का सफर अपने अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद महाराष्ट्र में लू का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के बाद राज्य में 'अक्टूबर की गर्मी' और बढ़ेगी। अक्टूबर के अंत तक गर्मी कम हो जाएगी।

बुधवार से कोंकण, मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, मराठवाड़ा, विदर्भ के इलाकों में गर्मी में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सतारा, कोल्हापुर में सुबह तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी।

एक तरफ जहां दिल्ली में बारिश की मौजूदगी से वातावरण में ओस फैल गई है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।