logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

डॉ. रविंद्र सिंघल होंगे नागपुर पुलिस के नए आयुक्त, 2010 में रह चुके हैं शहर के उपायुक्त


नागपुर: नागपुर शहर के नए पुलिस आयुक्त के नाम का ऐलान हो गया है। 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. रविंद्र सिंघल (Dr. Ravindra Singhal) नागपुर पुलिस के नए मुखिया (New Nagpur Police Commissioner) होंगे। वह अमितेश कुमार (Amitesh Kumar) की जगह लेंगे। डॉ. रविंद्र वर्तमान में अपर पोलीस महासांचालक, ट्रैफिक, मुंबई पद पर कार्यरत हैं।

ज्ञात हो कि, सिंघल इसके पहले 2010 में नागपुर शहर पुलिस के उपयुक्त रह चुके हैं। यही नहीं वह मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में  रेलवे पुलिस अधीक्षक भी रहे हैं। 2010 से 2013 तक सिंघल दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक पद को भी संभाला है।

अमितेश कुमार पुणे रवाना 

वर्तामन पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार का पुणे ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं पुणे के आयुक्त रहे रितेश कुमार को होमगार्ड का नया महानिदेशक बनाया गया है। 

पिता रह चुके हैं दिल्ली पुलिस में डीसीपी 

डॉ. सिंगल का जन्म दिल्ली में हुआ था। डॉ. रविंद्र की तरह ही उनके पिता जिले सिंह भी पुलिस में रहे हैं। वह दिल्ली पुलिस से डीजीपी पद से रिटायर हुए। सिंघल की छह बहनें हैं, वहीं वह अपने भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर रहे। डॉ. सिंगल का पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। 

1996 में बने आईपीएस

डॉ. सिंगल के पिता अपने गाँव से शहर जाने वाले पहले व्यक्ति थे। इसलिए अलग-अलग उद्देश्यों से शहर आने वाले लोग साल भर उनसे मिलने आते थे और चिकित्सा उपचार, नौकरी की तलाश या कॉलेज में प्रवेश लेने के दौरान उनके साथ रहते थे। डॉ. सिंगल ने वर्ष 1990 में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की। वहीं 1996 में उन्होंने सिविल सर्विसेस की परीक्षा दी और पास कर आईपीएस बन गए।