logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गणेश उत्सव के चलते उपराजधानी में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त, मंडलों की सुरक्षा में करीब 8 हजार जवान तैनात


नागपुर: उपराजधानी में 950 सार्वजनिक मंडलों की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस होमगार्ड और एसआरपी के अधिकारियों सहित करीब 8 हजार जवानों की तैनाती की गई है। मंगलवार सुबह से ही पुलिस ने बंदोबस्त स्थलों पर मोर्चा संभाल लिया है।

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने आलाअधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा करके बंदोबस्त के दौरान बेहद सतर्क रहने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान पुलिस ने नागरिकों से आवाहन किया है की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई भी सूचना होने पर पुलिस से तुरंत संपर्क करें।

शहर में  950 सार्वजनिक मंडल प्रतिमाओं की स्थापना करने के लिए आवेदन किया गया है जिसमे 187 मंडलों का बड़े स्तर पर आयोजन होने वाला है ।इन सभी की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है।

बड़े मंडलों को भगदड़ की स्थिति को टालने के लिए तथा श्रद्धालुओं की संख्या को काबू में रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया हैं। गणेश मंडल तथा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार तथा सह आयुक्तयुक्त अस्वती दोरजे के मार्गदर्शन में 300 अधिकारी, 8000 कर्मचारी, 1200 होमगार्ड और एसआरपी की एक कंपनी तैनात की गई है। इसके अलावा बम शोधक नाशक दल, एटीएस और स्ट्राइकिंग फोर्स को भी तैयार रखा गया है।

मंगलवार सुबह से ही पुलिस ने शहर के विभिन्न बंदोबस्त स्थलों पर मोर्चा संभाल लिया। गणेश उत्सव के दौरान ही 29 सितंबर को ईद-ए-मिलाद जुलूस निकलने वाला है। हालांकि पहले यह जुलूस 28 सितंबर को निकलने वाला था लेकिन विसर्जन के मद्देनजर जुलूस के आयोजन को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है।