logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

संघ भारत को हिन्दू राष्ट्र करेगा यह सभी को पता, मोहन भागवत बोले- कई समझ गए, कुछ स्वार्थ के कारण नहीं समझ रहे


नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भारत को लगातार हिन्दू राष्ट्र कहते हुए दिखाई देते हैं। इसी के साथ वह यह भी कहते हैं कि, भारत के अंदर जितने भी लोग है। वह सब हिन्दू हैं भले ही उनकी पूजा-पद्धति क्यों  बदल गई हो।  एक बार फिर संघ प्रमुख ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "संघ भारत को हिन्दू राष्ट्र करने वाला है अभी को पता है। लेकिन कुछ समझ गए हैं, कुछ नहीं समझे हैं।"

संघ प्रमुख गुरुवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां बोलते हुए उन्होंने यह बात कही। भागवत ने कहा, "वर्तमान में आज जो परिस्थिति मुझे दिखाई दे रही है, यह है कि लोग मानते हैं कि, संघ भारत को हिन्दू राष्ट्र करने वाला है। हिन्दुस्तान हिन्दू राष्ट्र है और यह सत्य है। संघ इसको करने वाला ही है। लेकिन उनका कहना है कि, इससे हमें कोई दिक्कत नहीं, लेकिन हमारा भी विचार किया जाना चाहिए। भारत की चिंता की जानी चाहिए और सभी भारतीयों की चिंता की जानी चाहिए।"

संघ प्रमुख ने कहा, "वैचारिक दृष्टि से सभी भारतीय मतलब हिन्दू और हिन्दू मतलब सभी भारतीय। हिन्दू संस्कृति मतलब हिन्दू पूर्वज और हिन्दू भूमि। इनसे ही सभी का नाता और किसी से नहीं। आज कई लोगों को समझ गया है और कइयों को समझा गया है लेकिन वह अपनी स्वार्थ या अपनी आदत के कारण मानते नहीं। कई लोगों को अभी समझ नहीं आया और कईयों को वह भूल गया है। बस इतना ही फर्क है।"