logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भीलगांव के खैरी में अंकित पलप्स एंड बोर्ड कंपनी में विस्फोट, एक की मौत, 6 लोग घायल


नागपुर: नागपुर जिले के भीलगांव के खैरी में स्थित अंकित पलप्स एंड बोर्ड मायक्रोक्रिस्टलाइन सेल्युलोज उत्पादक कंपनी में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए कामठी के सिटी अस्पाल में भर्ती कराया गया है.   

अंकित पल्प्स एंड बोर्ड्स फार्मास्यूटिकल एक्सीपिएंट्स और खाद्य योजकों का विनिर्माण, वितरण करने वाली और थोक विक्रेता कंपनी है. कंपनी के डी एक्शन सेक्शन में यह घटना घटी. कंपनी प्रबंधकों के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब रिएक्टर में काम कर रहे श्रमिकों पर विस्फोट होने के कारण गर्म पानी गिर गया. यह घटना आज मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हुई. 

इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतक की पहचान कांद्री, कन्हान निवासी सुधीर कालबांडे के रुप में हुई है. वहीं, जख्मियों में दीनेश टेबूरने, मंगेश राऊत, युनुस खान, स्वप्नदीप वैद्य और आषिश वाढगुले का समावेश है. घायलों में से चार को गंभीर चोटें आईं हैं. जिन्हें इलाज के लिए कामठी के सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.     

घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम, सहायक पुलिस आयुक्त सहित लेबर इंस्पेक्टर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. घटनास्थल पर तहसीलदार के साथ पुलिस विभाग भी घटनास्थल पर मौजूद है. आगे की जांच न्यू कामठी पुलिस कर रही है.