logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तीन राज्यों में भाजपा की जीत को फडणवीस ने बताया ऐतिहासिक, बोले- महाराष्ट्र में भी एक बार फिर बनेगी बीजेपी की सरकार


नागपुर: विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐतिहासिक बताया है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने जीत का सेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सिर बंधा। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी। 

फडणवीस ने कहा, "चार राज्यों में भाजपा की जीत मोदी और उनकी सरकार पर जनता के विश्वास की जीत है। जिस प्रकार से आम जनता को लगा कोई प्रधानमंत्री और सरकार हमारे लिए काम कर रही है। यह उसकी का विश्वास है।" इस जीत का श्रेया जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित तमाम राज्यों के संगठन का है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस चुनाव में भाजपा के वोट शेयरों में 10 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है। राज्यों के अनुसार देखें तो छत्तीसगढ़ में 15, मध्य प्रदेश में आठ, तेलंगाना में 10 और राजस्थान में भी 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तीनों राज्यों में समाज के सभी दलों ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है।"

फडणवीस ने कहा, "जो स्थिति तीनों राज्यों में है वही महाराष्ट्र में भी बनी हुई है। हमारे गठबंधन ने हुए ग्राम पंचायत चुनाव में महायुति ने दो तिहाई से ज्यादा सीट जीती। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महायुति की बड़ी जीत होगी। डबल इंजन की सरकार के फायदे जनता ने देखे हैं उसी के अनुरूप एक बार फिर राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।"