logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Futala फाउन्टन अब महामेट्रो के हवाले, केंद्रीय मंत्री गडकरी के आदेश पर राज्य सरकार का निर्णय


नागपुर: फुटला तालाब पर बने एशिया के सबसे बड़े म्यूजिकल फाउंटेन के रखरखाव की जिम्मेदारी अब महामेट्रो को दे दी गई है। नागपुर सुधर प्रन्यास द्वारा समय पर सुधर नहीं कर पाने के कारण राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले के हफ्ते में प्रोजेक्ट से जुड़े सभी औपचरिकता पूरी कर ली जायेगी। 

बता दें कि, अभी तक फाउन्टन के रखरखव का जिम्मेदारी नागपुर सुधर प्रन्यास के पास थी। गर्मी के समय तारों में काई जमने के कारण वह ख़राब हो गई थी, जिसके बाद एनआईटी को ठीक करने का आदेश दिया गया था। हालांकि, वह समय पर काम पूरा नहीं कर सका, जिस कारण फाउंटेन का वाणिज्य तौर पर उद्घाटन लटक गया। इसी को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य सरकार से इस फाउंटेन की जिम्मेदारी एनआईटी से लेकर महामेट्रो को देने का आदेश दिया था। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। 

दिसंबर महीने के पहले हफ्ते में शुरू होगा काम 

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार, कब्जे में लेने के बाद महामेट्रो फाउंटेन अपना काम शुरू कर देगी।  खतलकार निर्माण कंपनी को फव्वारों को ठीक करने का ठेका दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, दिसंबर महीने के पहले हफ्ते में फाउंटेन को ठीक करने का काम शुरू हो जाएगा। मरमत्त का काम आईआईटी पवई द्वारा दिए दिशा निर्देशों पर होगा, जिससे भविष्य में ऐसी दिक्कत दोबारा न हो।

50 करोड़ में हुआ फाउंटेन का निर्माण 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना पर फाउंटेन का निर्माण किया गया है। 50 करोड़ की लगत से इस म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण किया गया है। हिंदी, इंग्लिश और मराठी में भारत सहित नागपुर की संस्कृति को यहाँ पेश किया जाता है। मराठी में जहां नाना पाटेकर ने अपने आवाज दी है, वहीं हिंदी और इंग्लिश में गुलजार और अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज में संवादों को पिरोया है। वहीं इस  दौरान बजने वाला संगीत ग्रैमी अवार्ड विनर एआर रहमान ने बनाया है।