logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: दिन में गर्मी तो रात में लग रही ठंड, असंतुलित मौसम नागरिकों को कर रहा बीमार


नागपुर: अक्टूबर का महीना आधा बीत चूका है, लेकिन अभी तक शहर सहित पुरे विदर्भ में ठण्ड का कोई माहौल नहीं दिख रहा है। दिन में जहां गर्मी हो रही है, वहीं रात में ठण्ड लग रही। मौसम के असंतुलित व्यव्हार ने नागरिकों को परेशान कर दिया है। पल-पल बदलते मौसम के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान जहां 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

बादलों ने आसमान को घेरा 

मंगलवार को दिन में काफी तेज धुप थी। लोग मार्च की गर्मी की तरह लोग खुद को बचाते हुए सड़क पर निकल रहे थे। वहीं शाम होते होते शहर के आसमान को बादलों ने घेर लिया। इस दौरान हल्की-फुल्की बूंदाबादी भी हुई। 

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या 

शहर के बदलते मौसम के कारण नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। मौसम के बदलने के कारण शहर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जारही है। अस्पतालों के बाहर वायरल बुखार से ग्रस्त मरीज लगातार लाइन लगाकर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। शहर के तमाम सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीज देखे जारहे हैं। इनमें बढ़ो से लेकर बूढ़े तक शामिल है।