logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर मुंबई समृद्धि हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से 12 यात्रियों की मौत, 23 घायल


नागपुर: नागपुर मुंबई समृद्धि हाईवे पर यात्रियों से भरी एक मिनी बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। 

नासिक जिले के ये सभी यात्री बुलढाणा जिले के सैलानी बाबा से शिरडी जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में घायलों को इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर के घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी है कि बस बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर आ रही थी। राजमार्ग के किनारे रुके एक ट्रक को मिनी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। समृद्धि हाईवे पर जंबारगांव टोल बूथ के सामने रात 1.30 बजे टेंपो ट्रैवलर और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।

प्रधानमंत्री ने की मदद की घोषणा  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही प्रधानमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।