logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बच्चा चोरी गिरोह मामले में मुख्य आरोपी के पति और डॉक्टर की हुई गिरफ़्तारी


नागपुर: नवजात बच्चों की बिक्री के मामले की मुख्य आरोपी और जाली डॉक्टर श्वेता उर्फ़ आयशा खान के पति मकबुल खान अहमद खान और एक डॉक्टर प्रवीण रतनसिंह बैस को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है.दोनों की गिरफ़्तारी पुलिस के मानव तस्करी मामलों की जाँच करने वाली ईकाई द्वारा किया गया है.इस मामले में नई गिरफ्तारियों के चलते श्वेता खान की मुश्किलें और बढ़ सकती है.पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार श्वेता खान (लालबर्रा, बालाघाट) ने नवजात बच्चो की बिक्री का एक बड़ा गिरोह तैयार किया था.श्वेता के बारे जो चौकाने वाली जानकारी निकल कर सामने आयी है उसके मुताबिक वो है तो एक सफाई कर्मचारी लेकिन उसने खुद को प्रसूतीतज्ज्ञ घोषित करते हुए छिंदवाड़ा में एक अस्पताल शुरू किया था.वही से ही श्वेता और उसके पति मकबूल ने नवजात बच्चों के बेंचने के व्यवसाय को शुरू किया था.आज तक कई बच्चों की बिक्री  न्यू बिडीपेठ, संतोषी मातानगर निवासी डॉ. प्रवीण बैस के वर्धा रोड स्थिति क्लिनिक से किये जाने की जानकारी निकल कर सामने आयी है.चार दिन के बच्चे को गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले दंपत्ति विनय और मोनिका सुलतयानी ने 3 लाख रूपए में श्वेता से ख़रीदा था.इस मामले में शहर के हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में श्वेता और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था.इसी मामले में मकबूल और डॉक्टर की गिरफ़्तारी हुई है.