logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अगर आप अपनी सुंदर फोटो डीपी में रखने के है शौकीन तो सावधान रहे,पढ़े पूरी ख़बर


नागपुर; आज कल अपनी फोटो को सोशल मीडिया की अलग साइट्स में रखने का चलन है.व्हॉट्सॲप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपनी सुन्दर फोटो को हर कोई उपलोड करता है और डीपी में रखता है लेकिन इसे लेकर एक चौकाने वाली जानकारी सामने आयी है जिसे लेकर न सिर्फ सावधान रहने की जरुरत है बल्कि सतर्कता बरतने की भी.खास तौर से महिलाओं के लिए इन दिनों प्रोफ़ाइल फोटो का गैर इस्तेमाल करने वाला साईबर गिरोह सक्रीय होने की जानकारी निकल कर सामने आयी है.ये गिरोह लड़कियों और महिलाओं की प्रोफ़ाइल फोटो को कॉपी कर मेट्रोमोनियल साईट्स या फिर अलग-अलग वेबसाईट्स पर अपलोड कर रहे है.और इसके माध्यम से आर्थिक धोखाधड़ी का शिकार शिकार बनाया जा रहा है.इस तरह की शिकायत की नागपुर पुलिस के साइबर सेल में भरमार है.इससे जुड़े मामले में कई शिकायतें प्राप्त हुई है.मौजूदा दौर में लगभग युवा वर्ग के युवक-युवतियों का व्हॉट्सॲप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अकाउंट है.युवक-युवतियां अपनी सुंदर फोटो इनमे अपलोड करते है.इनमे से कई लड़कियां मेट्रोमोनियल साईट्स पर योग्य वर के लिए भी अकाउंट बनाते है.साईबर ठग ऐसी ही लड़कियों को अपना निशाना बना रहे है और उनसे आर्थिक धोखाधड़ी की जा रही है.इसके लिए फर्जी विवाह रजिस्ट्रेशन संस्थाओं की भी आड़ ली जा रही है.ठग चोरी की फ़ोटो को शादी के लिए इच्छुक युवकों के पास भेजते है ऐसे युवकों से रस्जिट्रेशन शुल्क के नाम से भी पैसे वसूले जाते है.आरोपी लड़की की फोटो के साथ जाली संपर्क नंबर देते है.जिसके माध्यम से बातचीत शुरू होती है.पैसे वसूल हो जाने के बाद नंबर को ब्लॉक कर दिया जाता है.

इसलिए जरुरी है की युवा खास तौर से लड़किया इसके लिए सतर्क रहे.नागपुर साईबर पुलिस के अनुसार बीते दो साल में इस तरह के 56 मामले सामने आये है.