logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

विश्वविद्यालय में प्र-कुलपति पद पर घमासान, मैदान में 29 प्रोफेसर, आचार संहिता हटते ही प्र-कुलपति नियुक्ति के संकेत


नागपुर: नागपुर विश्वविद्यालय में नई कुलपति की नियुक्ति के बाद अब प्रशासन के सामने अगली बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। प्र-कुलपति पद के लिए दावेदारों की लंबी कतार लग चुकी है, जिससे चयन प्रक्रिया को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आचार संहिता और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच यह फैसला विश्वविद्यालय के भविष्य की दिशा तय करेगा।

राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में नई कुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर के कार्यभार संभालते ही प्र-कुलपति पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस महत्वपूर्ण पद के लिए करीब 29 वरिष्ठ प्रोफेसरों ने आवेदन किया है, जिससे चयन प्रक्रिया काफी चुनौतीपूर्ण बन गई है।

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, बड़ी संख्या में दावेदार होने के कारण प्रशासन के सामने संतुलन साधने की स्थिति है। प्र-कुलपति पद न केवल अकादमिक बल्कि प्रशासनिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, ऐसे में किसी एक नाम पर सहमति बनाना आसान नहीं है। इस बीच, आचार संहिता लागू होने के चलते फिलहाल प्र-कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगी हुई है। कुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर ने स्पष्ट किया है कि आचार संहिता हटने और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही प्र-कुलपति की नियुक्ति की जाएगी।

गौरतलब है कि लंबे समय तक विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति की अनुपस्थिति के कारण कई पद प्रभार के भरोसे चल रहे थे। अब नई कुलपति की नियुक्ति के बाद विश्वविद्यालय को नियमित प्र-कुलपति और अधिकारियों की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में लिया जाने वाला यह फैसला नागपुर विश्वविद्यालय की प्रशासनिक स्थिरता और शैक्षणिक दिशा को मजबूती देगा।

देखें वीडियो: