logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सुपारी व्यापारियों पर जांच एजेंसियों का कसने लगा शिकंजा, सीबीआई के बाद ईडी ने भी मारी रेड


नागपुर: शहर के सुपारी व्यापारियों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीबीआई के बाद गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने शहर के चार सुपारी व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। हवाला के जरिये कारोबार करने के सिलसिले पर ईडी ने यह छापा मारा है। 

ईडी के अधिकारी सुबह छह बजे  इतवारी मस्कसाथ इलाके में पहुंचे और छापा मारने की कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान करीब 20 से ज्यादा अधिकारी इस अभियान में शामिल रहे। वहीं अधिकारीयों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे। ईडी अधिकारीयों सभी कारोबारियों के करीब 18 स्थानों पर रक साथ छापा मारा।

व्यापारियों में मचा हड़कंप 

नागपुर को मध्य भारत में सबसे बड़े सुपारी बाजार के रूप में जाना जाता है। इसका संबंध घटिया सुपारी से बताया जा रहा है। ईडी द्वारा गुरुवार को नागपुर में पान व्यापारियों के यहां की गई छापेमारी के बाद से नागपुर और मध्य भारत के पान व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। 

छतवाल को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहर के सुपारी किंग छतवाल को असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद कुछ सुपारी कारोबारियों के यहां हुई छापेमारी से सुपारी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। छापे मारे गए सभी व्यापारी विदेशी सुपारी आयातक हैं। वह पहले भी कई जांच एजेंसियों के राडार पर रहा है। ईडी की टीम में मुंबई समेत अन्य शहरों के अधिकारी शामिल हैं। इस छापेमारी की खबर जैसे ही शहर में जंगल की आग की तरह फैली, अन्य पान व्यवसायियों को सतर्क कर दिया गया। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई टैक्स चोरी से जुड़ी है।