logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़कर OHE लाइन छूने की कोशिश, करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक बेहद चौंकाने वाला और दर्दनाक हादसा सामने आया। स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी पर चढ़कर हाई वोल्टेज बिजली की लाइन छूने की कोशिश कर रहे युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाई, पर नहीं बची जान
घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की है। स्टेशन के यार्ड में खड़ी एक मालगाड़ी पर अचानक एक युवक चढ़ गया और ऊपर से गुजर रही ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) पावर लाइन की तरफ बढ़ने लगा। युवक को इस खतरनाक स्थिति में देख रेलवे प्रशासन और मौके पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए उस लाइन की बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई।

दूसरी मालगाड़ी पर कूदते ही लगा झटका
बिजली कटने के बाद जब रेलवे स्टाफ युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश कर रहा था, तभी उसने एक और आत्मघाती कदम उठाया। युवक अचानक पहली मालगाड़ी से छलांग लगाकर पास की दूसरी पटरी पर खड़ी दूसरी मालगाड़ी पर कूद गया। दुर्भाग्य से, उस लाइन की बिजली सप्लाई चालू थी। जैसे ही युवक ने वहां ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार को छुआ, उसे जोरदार झटका लगा। करंट की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शिनाख्त और जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। स्टेशन पर मौजूद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक मालगाड़ी पर क्यों चढ़ा था और इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह क्या थी।