logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में संबंध बनाना बलात्कार नहीं,बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ की अहम टिप्पणी


नागपुर: एक मामले की सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने संबंधों को लेकर अहम टिप्पणी की है.इस टिप्पणी का असर आने वाले समय में हाईकोर्ट की इस टिप्पणी का क़ानूनी मामलों में असर दिखाई दे सकता है.अपने हालिया फ़ैसले में हाईकोर्ट ने कहा है की एक पुरुष और विवाहित महिला के बीच सहमति से बने शारीरिक संबंध को बलात्कार नहीं माना जा सकता और ऐसे मामले में यह भी कहना गलत होगा की इसके लिए पुरुष अकेले दोषी है.अपनी टिप्पणी और निरीक्षण के ही साथ हाईकोर्ट ने यवतमाल के के 37 वर्षीय युवक को बलात्कार के आरोपों से बरी कर दिया है.इस मामले में युवक और पीड़िता जो विवाहित है उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे.इसी बीच दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाये। यह महिला का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था.दोनों के बीच सबकुछ था.लेकिन महिला जो इस मामले में पीड़िता है उसने आरोपी पर विवाह के लिए दबाव बनाया युवक इसके लिए तैयार नहीं हुआ.इसी वर्ष एक दिन पीड़िता ने अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया की आरोपी ने शादी का झांसा देकर उस पर बलात्कार किया। इस मामले की एफआईआर को ख़ारिज करने के लिए युवक ने हाईकोर्ट की शरण ली.दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने माना की यह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था.महिला चूँकि पहले से शादीशुदा थी तो युवक उससे शादी नहीं कर सकता था.इसलिए इस मामले को बलात्कार से नहीं जोड़ा जा सकता। इस मामले में आरोपी बनाये गए युवक को अदालत ने राहत दी और उसे आरोपों से मुक्त कर दिया।