logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सेंट्रल जेल में दो गुटों के सदस्य आपस में भिड़े,एक दूसरे के ख़िलाफ़ दर्ज कराया मामला


नागपुर: आये दिन चर्चा में रहने वाला नागपुर सेंट्रल जेल फिर एक बार सुर्खियों में है.बुधवार दोपहर दो गैंग के सदस्यों के आपस में भिड़ने से जेल प्रशासन में अचानक हड़कंप मच गया.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेल में बंद आपराधिक इप्पा गैंग और पाली गैंग के सदस्यों के बीच आपस में झड़प हुई.यह झड़प जेल के वेटिंग हॉल में हुई.सूत्रों ने बताया की एक गैंग के कुछ सदस्यों को पेशी से ले जाया जा रहा था जबकि अन्य गैंग से सदस्यों को पेशी से वापस जेल परिसर में लाया जा रहा था इसी दौरान पुराने विवाद के चलते दोनों गैंग के सदस्यों ने  एक दूसरे पर कटाक्ष किया। जिसके बाद गैंग के सदस्यों के बीच हांथापाई शुरू हो गई.इस झड़प में कुछ अपराधियों को मामूली चोटे भी आयी है.रजत पाली नामक अपराधी को मेडिकल जाँच के लिए भेजा गया.झड़प के दौरान वहां  मौजूद सुरक्षा रक्षकों ने दोनों गैंग को अलग कराया।जिसके बाद धंतोली पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई.सेंट्रल जेल पहुंची पुलिस ने क़ानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया।