logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

14 मिनट में चमत्कार, स्वच्छता पखवाड़े के मद्देनजर 14 मिनट में हुई वंदे भारत ट्रेन की सफाई


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अक्टूबर से स्वच्छ पखवाड़ा की शुरुआत की है। इसी के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने 14 मिनट में चमत्कार अभियान शुरू किया। जिसके तहत मात्रा 14 मिनट में देश भर में जितनी भी वंदे भारत ट्रेन थी उन्हें साफ़ किया गया। नागपुर स्टेशन पर भी बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर ट्रेन को मात्रा 14 मिनट में साफ़ किया गया। जापानी तकनीक को इस्तेमाल करते हुए इस अभियान को पूरा किया गया। देश में यह पहला मौका था जब केवल 14 मिनट में किसी ट्रेन को साफ़ किया गया है। 

बिलासपुर- नागपुर वंदेभारत ट्रेन के नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर पहुंचने के बाद दोपहर 12.15 बजे सफाई अभियान शुरू हुआ। इसके पहले यह सुनिश्चित किया गया कि, सभी यात्री उतर जाए। इसके बाद अभियान शुरू किया गया और 12.30 बजे यानि केवल 14 मिनट के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया।

तीन ग्रुपों में बांटकर हुआ काम 

रेलवे ने ट्रेन की सफाई करने के लिए सफाई कर्मियों को तीन ग्रुप में बांटा था। ए, बी और सी में 24 सफाईकर्मियों द्वारा की गई। इन टीमों को शौचालयों, रैक, पैनल, सीटों, फर्श और कोचों के बाहरी हिस्सों सहित अंदरूनी हिस्सों को अच्छी तरह से साफ करने के लिए स्थापित किया गया।

8 कर्मचारियों वाली टीम 'ए' को शौचालयों की पैन सीटों, कांच आदि को साफ करने और यदि कोई कचरा हो तो इकट्ठा करने के लिए नियुक्त किया गया। 12 कर्मचारियों वाली टीम 'बी' को कोच की सीटें, स्नैक टेबल, साइड पैनल और कोच के फर्श को साफ करने का काम सौंपा गया। सभी कोचों की खिड़कियों की सफाई के लिए 4 कर्मचारियों की टीम 'सी' नियुक्त की गई। सभी ने एक साथ मिलकर केवल 14 मिनट में यह काम किया, जो एक रिकॉर्ड है।