logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भारत में हिंदुओ ने मुसलमानों को संभाला: मोहन भागवत


नागपुर: हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध पर राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होनें कहा कि, भारत में यह स्थिती नहीं बन सकती है। यहां इसको लेकर कोई झगड़ा नहीं होता है कारण यह हिन्दू राष्ट्र है। यहां के हिंदुओ ने मुसलमानों को संभाला है।" शनिवार को शहर के प्रतापनगर शिक्षण संस्था द्वारा आयोजित शिवराज्य अभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का अयोजन किया था। जिसमें शामिल होने के लिए भागवत पहुंचे थे जहां बोलते हुए उन्होनें यह बात कही। 

भागवत ने कहा, "इस देश मे सभी पंथ संप्रदाय का आदर करने वाला धर्म है, यह हिंदुओ का देश है, हिंदू उसे ही कहते है जो सब को संभाले, सिर्फ हिंदुस्थान ही यह करता है, बाकी सब जगह लडाई हो रही है, आप अखबार पढ़ते होगे, युक्रेन कि लडाई..हमास और ईजराईल के युद्ध कि बात आपने सुनी होगी, हमारे देश मे इस बात को लेकर कभी लडाई नही हुई, हमने कभी ऐसी लडाई नही कि, ऐसे मुद्दे पर हम किसी से झगडा नही करते इसलिये हम हिंदू है, ऐसा यह हिंदुओ का देश है।"