logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुधोजी भोसले ने मंत्री लोढ़ा को हटाने की मांग, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र


नागपुर: राज्य में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर जारी विवाद थमता नहीं दिख रहा है। राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) के बाद पर्यावरण मंत्री मंगल प्रताप लोढ़ा (Mangal Pratap Lodha) के बयान ने इस विवाद को और हवा दे दी है। इस बयान को लेकर विपक्षी दल सहित छत्रपति संभाजी भोसले (Sambhaji Raje Bhosle) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) से  लोढ़ा को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है। इसी क्रम में डॉ. राजे मुधोजी भोसले (Mudhoji Bhosle) ने भी लोढ़ा को पद से हटाने की मांग की है। 

भोसले ने मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर यह मांग की है। अपने पत्र में भोसले ने कहा कि, मंत्री के इस विवादित बयान से प्रदेश के शिव प्रेमियों में रोष की लहर है। इसलिए लोढ़ा को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। राजे भोसले ने कहा कि वह महाराज के वंशज होने के नाते देश के साथ-साथ महाराष्ट्र की जनता की ओर से भी यह मांग कर रहे हैं।

क्या कहा था लोढ़ा ने?

बुधवार 30 नवंबर को एक कार्यक्रम में मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा था कि जैसे स्वराज के लिए छत्रपति ने एक योजना बनाई और उस पर अमल कर औरंगजेब की कैद से भागने में कामयाब रहे उसी तरह सीएम शिंदे ने भी खतरा उठाया और उद्धव कैम्प से बाहर निकले।