logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दूसरे दिन भी जारी रहा मनपा की कार्रवाई, चितरोली से 103 पीओपी की मूर्तियां जब्त; 1.40 लाख का जुर्माना वसूला


नागपुर: शहर में पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव मनाने की अपील को पीओपी मूर्ति विक्रेता खुलेआम दज्जिया उड़ा रहे है। मंगलवार को नागपुर मनपा और NDS ने दल ने शहर के चितारओली और भावसार चौक पर पीओपी मूर्ति विक्रेताओं पर कार्रवाई।  इस दौरान पथक ने 103 पीओपी की मुर्तिया जब्त कर विक्रेताओं से 1 लाख 40 हजार रूपए का दंड वसूल किया है।

मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी नागपुर महानगरपालिका के घनकचरा व्यवस्थापन विभाग, एनडीएस ने पुलिस के साथ मिलकर पीओपी मूर्ति विक्रेताओं पर कार्रवाई की। इस दौरान शहर के चितारओली और भावसार चौक पर पीओपी मूर्ति विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।  पथक ने बाजार की हर दूकान का दौरा कर गणेश प्रतिमाओं की बारीकी से जाँच की. जिसके बाद पीओपी की मूर्ति मिलने पर दूकानदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की। 

मनपा अधिकारियो ने यहाँ कुल 13 दुकानों पर करवाई कर 98 पीओपी की मुर्तिया जब्त की है।  इस दौरान पथक ने प्रत्येक दूकान से 10 हजार का जुर्माना वसूल कर कुल 1 लाख 30 हजार रूपए का दंड वसूल किया है।  

नागपुर में गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक मनाने की अपील का असर जमीन स्तर कम ही होता हुआ दिखाई दे रहा है। प्लॉस्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के आदेश मनपा आयुक्त ने जारी किए हैं. फिर भी शहर के बाजारों में खुलेआम पीओपी की प्रतिमा बेचीं जा रही है। 

सोमवार को ही  मनपा ने बजरिया चौक स्थित शाहू मूर्ति भंडार पर कार्रवाई करते हुए 350 पीओपी की गणेश प्रतिमा जब्त की थी. इतना ही नहीं घनकचरा व्यवस्थापन विभाग अब पीओपी विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी मन बना लिया है. इसी बीच खबर है कि NDS और जोन स्तर पर शहर के हर बाजार में सघन जांच मुहिम चलाई जाएगी.

देखें वीडियो: