logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर मंडल ने 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य किया पूरा, हर साल 342 करोड़ की होगी बचत


नागपुर: मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम रहा। मंडल ने 100 प्रतिशत विद्युतीकरण के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस लक्ष्य की पूर्ति के बाद जहां रेलवे हर साल जहां 342 करोड़ की बचत होगी, वहीं 1.05 लाख कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा। इस बात की जानकारी मध्य रेलवे ने अपनी अधिसूचना में दी। 

ज्ञात हो कि, भारतीय रेल दुनिया में सबसे बड़ा हरित रेलवे बनने के लिए मिशन मोड में काम कर रहा है और 2030 से पहले "शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जक" बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने उन सभी मार्गों का विद्युतीकरण करने का लक्ष्य रखा हुआ है, जहां वर्तमान में नहीं किया गया है।  

मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन में 970 आरकेएम और 2,332 टीकेएम ब्रॉड गेज रूट हैं। मंडल की कुल स्थापित कर्षण बिजली आपूर्ति क्षमता 753 एमवीए है जिसमें 17 कर्षण उप स्टेशन शामिल हैं। इटारसी-नागपुर, नागपुर-बडनेरा, सेवाग्राम-बल्हारशाह, अमला-छिंदवाड़ा, नरखेर-चंदूर बाजार और वानी-पिंपलखुटी खंडों में रेलवे विद्युतीकरण क्रमशः सितंबर 1989, फरवरी 1991, सितंबर 1989, अगस्त 2017, अगस्त 2017 और फरवरी 2020 में पूरा किया गया था। वानी-पिंपलखुटी के बीच लगभग 67 आरकेएम के अंतिम पैच के विद्युतीकरण के साथ मंडल का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया।  

विद्युतीकरण  के कारण यह होंगे लाभ

  • पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का साधन
  • आयातित डीजल ईंधन पर निर्भरता कम हुई, जिससे कीमती विदेशी मुद्रा की बचत हुई और कार्बन फुटप्रिंट्स में कमी आई
  • कम परिचालन लागत
  • इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की उच्च ढुलाई क्षमता वाली भारी मालगाड़ियों और लंबी यात्री ट्रेनों की ढुलाई से थ्रूपुट में वृद्धि हुई
  • कर्षण परिवर्तन के कारण अवरोधन को समाप्त करके अनुभागीय क्षमता में वृद्धि