logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला


नागपुर: उपराजधानी नागपुर सहित पूरे विदर्भ में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। दिसंबर का महीना आगे बढ़ने के साथ ही सर्दी का प्रकोप और तेज होता जा रहा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

मंगलवार को विदर्भ में ठंड ने लोगों को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया। न्यूनतम तापमान के लिहाज से गोंदिया जिला सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उपराजधानी नागपुर में भी सर्दी का असर साफ नजर आया और यहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पिछले 24 घंटे में नागपुर के तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। 

इसके अलावा अमरावती में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, वर्धा में 10.8 डिग्री, यवतमाल में 10.0 डिग्री, वाशिम में 10.2 डिग्री और गढ़चिरौली में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर और अकोला समेत अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग दवारा जारी आकड़ो के अनुसार:

  • अमरावती – 11°C 
  • गोंदिया – 8.4°C
  • नागपुर – 9.6°C
  • यवतमाल – 10.0°C
  • वाशिम – 10.2°C
  • गढ़चिरौली – 10.6°C
  • वर्धा – 10.8°C
  • अकोला – 11.0°C
  • भंडारा – 11.3°C
  • बुलढाणा – 12.3°C
  • चंद्रपुर – 13.0°C

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट संभव है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। ठंड बढ़ने के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है, वहीं सुबह के समय कोहरे और ठंडी हवाओं का असर भी देखा जा रहा है।