logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur Flood: बाढ़ से शहर में हुई 217 करोड़ का नुक्सान


नागपुर: शहर में आयी बाढ़ की वजह से हुए नुकसान के दावों के बीच नागपुर महानगर पालिका ने अपने नुकसान का आकलन जारी किया है। मनपा आयुक्त ने शहर में नुकसान का अधिकारियो के साथ जायजा लिया जिसके बाद लगभग 217 करोड़ रुपयों के नुकसान का आंकलन किया गया है। आयुक्त ने शहर के विभिन्न भागों में स्थित पुलों के स्ट्रक्चरल ऑडिट कराये जाने का निर्देश दिया है।

नागपुर महानगर पालिका आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी ने नागपुर में हुए नुकसान का अधिकारियो के साथ आंकलन किया। मनपा ने अपने आंकलन में पाया की बाढ़ के बाद बने हालातो की वजह से 217 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ है। इसमें प्रमुख तौर से 163 करोड़ रूपए से भी अधिक का नुकसान नालों के लिए बनाई गई सुरक्षा दिवार और पुलों के क्षत्रिग्रस्त होने की वजह से हुआ है जबकि 53 करोड़ रूपए से अधिक का नुकसान शहर की सड़कों के ख़राब होने की वजह से हुआ है। 

इसके साथ ही आयुक्त ने शहर के विभिन्न भागो में स्थित पुलों का स्ट्रक्चरल ऑडिट किये जाने का भी निर्देश दिया है. अधिकारियों के साथ की गयी बैठक में आयुक्त ने जिन भागो में नालों की दिवार गिरी है वहां तत्काल उपाय किये जाने का भी निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: