logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur Gram panchayat Results: नितिन गडकरी के गांव में कांग्रेस समर्थको का जलवा, 17 में से 10 सीटों पर किया कब्ज़ा


नागपुर: राज्य में हुए 2950 ग्राम पंचायत चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गया है। अभी तक आए परिणामों में भाजपा नित महायुति ने सबसे ज्यादा सीटों पर कब्ज़ा किया है। वहीं महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका लगा है। राज्य की उपराजधानी में हुई चुनावो के नतीजे आने शुरू है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी को बड़ा झटका लगा है। उन्हें गांव धापेवाड़ा में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया है। समर्थकों ने ग्राम पंचायत की 17 सीटों मेसे 10 पर कांग्रेस ने कब्ज़ा कर लिया है। वहीं भाजपा केवल छह सीट जीत पाई है। इसी के साथ एक पर अन्य को जीत मिली है।

ज्ञात हो कि, नागपुर के 12 तहसीलों में 357 सीटों पर रविवार को मतदान हुआ था। इस दौरान 80 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसमें केंद्रीय मंत्री गडकरी का गांव भी शामिल रहा। इस बार सरपंच पद के लिए सीधा मतदान हुआ है। जारी परिणाम के अनुसार, सरपंच पद पर कांग्रेस समर्थित मंगला शेटे ने भाजपा समर्थित उम्मदीवार  निशा खड़से को हराया।

पिछली बार भी कांग्रेस का ही था कब्ज़ा 

धापेवाड़ा भले ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गांव हो, लेकिन वह कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सुनील केदार के विधानसभा क्षेत्र में आने वाले धापेवाड़ा में कांग्रेस लगातार जीत का परचम लहराते रही है। बीते चुनाव में भी यहाँ कांग्रेस के उम्मदीवारों को जीत मिली थी।