logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 30 अगस्त को बागड़ महोत्सव भव्य छड़ी शोभा यात्रा, समिति द्वारा महा अनुष्ठान में सम्मिलित होने का निवेदन


नागपुर: गुरु गोरखनाथ सेवा समिति एवं नागपुर - कामठी के समस्त गोगा प्रेमियों द्वारा आयोजित बागड़ महोत्सव इस वर्ष रविवार, दिनांक 30 अगस्त को मनाया जा रहा है। लोकदेवता जाहरवीर श्री गोगाजी महाराज एवं पांचों वीरों के प्रकटोत्सव के शुभ अवसर पर यह महोत्सव प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्री गोगाजी महाराज की दिव्य छड़ी शोभा यात्रा होगी। इस शोभा यात्रा का शुभारंभ दोपहर 1 बजे, सीताबर्डी स्थित श्री गणेश टेकड़ी मंदिर में श्री गणेश पूजन से किया जाएगा। गुरु गोरखनाथजी महाराज की दिव्य पालकी को माल्यार्पण करके, मंगल कलश चल समारोह एवं भव्य शोभा यात्रा सीताबर्डी से रिज़र्व बैंक चौक, सदर, गड्डीगोदाम होते हुवे कड़बी चौक स्थित मंगल मंडप (बागड़ धाम) पहुंचेगी, जहाँ गुरु गोरखनाथजी की दिव्य जोत प्रज्ज्वलित कर महा आरती के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। 

सभी धर्म प्रेमी बन्धुओं से समिति द्वारा इस महा अनुष्ठान में सम्मिलित होने का निवेदन किया जाता है। इस भव्य समारोह की सफलतार्थ सभी गोगा प्रेमी प्रयासरत हैं। यह जानकारी समिति के सचिव नरेंद्र नाहर द्वारा दी गई।