logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Heavy Rainfall: देवेंद्र फडणवीस बोले- प्रभावित लोगों के लिए बनाया गया राहत कैंप, नुकसान का पंचनामा करने का दिया आदेश


नागपुर: शनिवार रात में शहर में हुई मूसलधार बारिश के कारण शहर जलमग्न हो गया है। शहर के बीचो बीच बहने वाली वाली नाग नदी में आई बाढ़ के कारण उसके आसपास के परिसर में पानी में डूबा गया। शहर में आई बाढ़ से नागरिकों को जानमाल का नुकसान हुआ है। वहीं इसपर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवन्द्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि, "प्रशासन ने 400 से ज्यादा लोगों को बचाया है और उन्हें बाढ़ कैम्प में रखा गया है। इसी के साथ इस बारिश से हुए नुकसान का पंचनामा करने और मदद करने का आदेश दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "नागपुर शहर में रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक जैसे बादल फटने पर बारिश होती है, वैसी बारिश हुई है। इस दौरान 109 मिमी बारिश दर्ज हुई। अकेले दो घंटे में 90 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के कारण शहर का अंबाझरी तालाब फूल हो गया और उसका पानी नाग नदी से बहने लगा। ज्यादा बारिश के कारण नाग नदी के आजु-बाजू के परिसर में बाढ़ आ गई।"

फडणवीस ने कहा, "प्रशासन ने राहत बचाव का काम रात में ही शुरू कर दिया था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की दो-दो टीमों को लगाया गया था। इसी के साथ सेना की दो टुकड़ियों को भी स्टैंडबाय में रखा हुआ है। बचाव दल ने 400 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। जिसमें मुखबधिर छात्र, एलएडी कॉलज की 50 से ज्यादा छात्र शामिल है।" उन्होंने आगे कहा, " दुर्भाग्य से इस बाढ़ में एक महिला की मौत हो गई है, वहीं 14 से ज्यादा जानवरों की भी मौत हुई है।"

प्रशासन को दिया मदद का आदेश 

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "प्रशासन ने बचाव शुरू कर दिया है। मैं लगातार मनपा आयुक्त सहित नागपुर के जिलाधिकारी के साथ संपर्क में हूँ। इसी के साथ मेरे ओएसडी, सहित भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता मदद में लगे हुए हैं। शाम को मे नागपुर जाउगा और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूँगा।" उन्होंने आगे कहा, "प्रशासन को नुकसान की भरपाई के लिए मदद और पंचनामा करने का आदेश दिया है। जो शुरू हो गया है।"

यह भी पढ़ें: