logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आधी रात धू-धू कर जली अगरबत्ती फैक्ट्री, 6 दमकल गाड़ियों की मशक्कत से टला बड़ा हादसा


नागपुर: पुरानी कामठी रोड स्थित पूर्णिमा अगरबत्ती फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धुएं और लपटों से घिर गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

बीती रात पुरानी कामठी रोड स्थित पूर्णिमा अगरबत्ती फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। अगरबत्तियों और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में उठते धुएं के गुबार और तेज लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटों तक लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, तैयार अगरबत्तियां और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की अन्य इमारतों तक आग फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।