logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च


नागपुर: नागपुर में ईद-ए-मिलाद के साथ ही आगामी रक्षाबंधन, दहीहांडी और गणेशोत्सव को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। परिमंडल क्रमांक-4 के सक्करदरा और अजनी विभाग में संयुक्त दंगा काबू योजना की पूर्व रिहर्सल की गई। इसके बाद संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने रूट मार्च निकालकर अपनी मौजूदगी का एहसास कराया।

नागपुर पुलिस आयुक्त के आदेश और पुलिस उपायुक्त परिमंडल-4 श रश्मिता के मार्गदर्शन में दंगा काबू योजना की पूर्व रिहर्सल की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी और जवान लाठी, हेलमेट, ढाल, गैसगन और दंगा नियंत्रण के लिए जरूरी अन्य उपकरणों से लैस नजर आए। इसके बाद सक्करदरा और नंदनवन थाना क्षेत्र में रूट मार्च निकाला गया। 

ताजबाग दरगाह परिसर से शुरू हुआ रूट मार्च यासीन प्लॉट, शहंशाह चौक, आजाद कॉलोनी, छोटी मस्जिद, पंचवटी आश्रम, बुलंद गेट होते हुए बड़े ताजबाग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पहुंचा, जहां इस रूट मार्च का समापन हुआ। इस पूरी कार्रवाई में एक पुलिस उपायुक्त, दो सहायक पुलिस आयुक्त, छह वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, 12 पुलिस उपनिरीक्षक, 80 महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी और 30 होमगार्ड समेत कुल 131 अधिकारी और जवान शामिल रहे।

पुलिस के मुताबिक, इस अभ्यास का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों को परखना है।