logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

शहर में 116.5 MM बारिश हुई दर्ज, प्रशासन ने जरुरी होने पर घर से निकलने का किया आवाहन


नागपुर: शहर में रात भर जोरदार बारिश हुई लागातार बारिश के कारण शहर के कई इलाके पानी में डूबे दिखाईं दिए। लागतार बारिश को देखते हुए प्रशासन भी एक्टूव हो गया है। जिलाधिकारी ने शनिवार की छुट्टी घोषित कर दी है। इसी के साथ नागरिकों से जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकलने का आवाहन किया है।

सुबह आठ बजे तक 116.5 मिमी बारिश 

शहर में रात एक बजे से शूरू हुई मूसलधार बारिश सुबह सात बजे तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में 116.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। लागातार बारिश के कारण शहर के अधिकांश हिस्से पानी में डूबे हुए दिखाईं दिए।

शहर हुआ जलमग्न, नागरिकों की बढ़ी मुश्किलें
शहर में हुई मूसलधार बारिश के कारण शहर के अधिकांश इलाके पानी में डूबे हुए दिखाई दिए। सड़कों में पानी जमा होने के कारण यातायात व्यवस्था पुरी तरह ठप हो गया। कई क्षेत्रों में गाड़ियां पानी में डूबी दिखाई दिए। निचले इलाकों में स्थिती और बेहद मुश्किल दिखाई दिए। लोगों के घरों में पानी तक घुस गया। बारिश के कारण लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।