logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ऑनलाइन विवाह पंजीकरण में नागपुर पांचवें स्थान पर


नागपुर: पंजीकृत विवाहों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और ऐसे में राज्य सरकार ने ऑनलाइन विवाह पंजीकरण का विकल्प दिया है। इस प्रक्रिया में शादी के लिए सबसे ज्यादा ऑनलाइन आवेदन पुणे शहर से किए गए हैं। ठाणे दूसरे स्थान पर है और नागपुर शहर पांचवें स्थान पर। यह जानकारी पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग से प्राप्त हुई है।

पहले शादी का पंजीकरण कराने के लिए लड़का और लड़की दोनों को आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और शादी के लिए सहमति पत्र लेकर विवाह पंजीकरण कार्यालय जाना पड़ता था। यह प्रक्रिया बहुत कठिन थी। कई लोग अपने रिश्तेदारों के डर से ऑफिस नहीं जा जाते थे। हालाँकि, अब ऑनलाइन आवेदन सुविधा ने इस समस्या का समाधान हो गया है।

अब तक पुणे शहर में 1036 लोगों ने आवेदन दाखिल किया है। वहीं, ठाणे में 268, नासिक में 233 और अहमदनगर में 121 ने ऑनलाइन आवेदन किया। नागपुर से 103 आवेदन प्राप्त हुए हैं।