logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सौम्य शर्मा ने जिला परिषद सीईओ का पदभार संभाला, बोली- डाटा और संख्या के आधार पर करुँगी काम


नागपुर: नागपुर जिला परिषद की नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौम्य शर्मा ने गुरुवार को अपना पदभार संभाल लिया है। इसके पश्च्यात यूसीएन न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि, वो डाटा और संख्या के आधार पर योजनाओं के विकास को लेकर काम करेगी। इसी के साथ उन्होंने ग्रामीण भाग के नागरिकों अनुरूप सुविधाओं को विकसित करने का प्रयास करने की बात भी कही। 

शर्मा ने कहा कि, क्षेत्र फल की दृष्टी से देखें तो नागपुर बेहद बड़ा जिला है। वहीं जिला परिषद् के अंतर्गत कई विभाग इसमें काम करते हैं। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य मुख्या है। मेरा पहला काम शिक्षा को लेकर रहेगा। ताकि हमारे बच्चे जो पढ़ रहे हैं, वह अच्छी शिक्षा लेकर निकले।" उन्होंने आगे कहा कि, जितने विभाग होते हैं, उनमे कई तरह की समस्या होती है। उन समस्याओं का निराकरण करते हुए काम करना जिससे नागरिकों को अच्छी दी जा सके इस पर मेरा पूरा ध्यान होगा।

गांव में जाकर जनता की समस्या जानेंगे

सीईओ ने कहा कि, जिला परिषद का काम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना है। इसी को देखते हुए जो हमारे पास मौजूद डाटा और संख्या है उसी के आधार पर विकास परियोजनाओं को पूरा करने का काम किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि, जनता से मिलने वाली प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए हम उन लोगों तक जाएंगे और उनकी समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।