logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: कामठी में दर्दनाक रेल हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत


नागपुर: नागपुर जिले के कामठी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। रामनगर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार कर रही 70 वर्षीय महिला की तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

कामठी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रामनगर रेलवे फाटक के निकट मंगलवार सुबह करीब 7:44 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। गणेश ले-आउट निवासी 70 वर्षीय बेबीबाई वामनराव तुळशीकर रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी दुर्ग-कलमना मार्ग पर तेज गति से आ रही अप मालगाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बेबीबाई तुळशीकर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आरपीएफ उपनिरीक्षक विजय भालेकर के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए कामठी के शासकीय उपजिला अस्पताल भेज दिया। रेलवे पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।