logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Weather: जिले में गुलाबी ठंड की हुई शुरुआत, न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज


नागपुर: अक्टूबर का महीना बीतने को आ चुका है। महीना समाप्त होते ही उपराजधानी में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा। नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई। 

अक्टूबर की गर्मी के कारण राज्य के कई शहरों का तापमान बढ़ गया था। लेकिन अब पिछले चार दिनों से विदर्भ के कई शहरों का तापमान गिर गया है। तापमान में गिरावट से नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, नागपुर जिले का तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। जिसके बाद शनिवार को जिले के तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अक्टूबर की गर्मी के कारण राज्य के कई शहरों का तापमान बढ़ गया था। जिसके कारण दोपहर के समय नागरिको को गर्मी का अहसास हो रहा था। हालांकि, महीना समाप्त होते ही नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों में तापमान गिरने लगा। जिसे नागरिकों को बड़ी राहत मिली।

वाशिम रहा सबसे ठंडा 

विदर्भ में वाशिम सबसे ठंडा जिला रहा। शनिवार को वाशिम का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 34.2 प्रतिशत रहा। इसके बाद यवतमाल में पारा 15.2 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होगी।

देखें तापमान: 


जिला न्यूनतम अधिकतम 
अकोला 17.534.7
अमरावती 16.532.6
बुलढाणा 17.632.5
चंद्रपुर 16.431.6
गडचिरोली 1631.4
गोंदिया 15.432.1
नागपुर 15.932.2
वर्धा 16.432.1
वाशिम 14.834.2
यवतमाल 15.234

देखें वीडियो: