logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Weather Update: गिरने लगा जिले का तापमान, सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज


नागपुर: नवंबर महीने का पहला हफ्ता बीत चूका है। लेकिन, अभी तक नागरिक गुलाबी ठण्ड का इंतजार कर रहे हैं। दिन में जहां लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं रात में ठण्ड लग रही है। ठंडी गर्मी का सिलसिला लगातर जारी है। हालांकि, सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 15.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी के साथ नागपुर विदर्भ का सबसे ठंडा जिला रहा।

मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, सोमवार को उपराजधानी का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं विदर्भ के अन्य जिलों की बात करें तो गोंदिया सबसे ठंडा जिला रहा। जिसका न्यूनतम तापमान नागपुर जितना रहा। मौसम विभाग की माने तो नागरिकों को कड़ाके की ठण्ड के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पुरे नवंबर महीने में इसी तरह का मौसम रहेगा। 

उत्तर से नहीं आरही ठंड 

मैदानी इलाको में ठंड उत्तर से आने वाली हवाओं पर निर्भर रहती है। हालाँकि, इस वर्ष अभी तक उत्तर में भी ठण्ड नहीं शुरू हुई है। जिसके कारण देश के मैदानी इलाको में अभी तक ठण्ड शुरू नहीं हो पाई है और मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दीपावली के बाद जिले के तापमान में और गिरावट होगी।

विदर्भ का तापमान:

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 


अकोला 34 16.6
अमरावती 3217.5
बुलढाणा 3317.2
चंद्रपुर 32.619
गडचिरोली 3217.2
गोंदिया 32.415.5
नागपुर 32.115.5
वर्धा 31.816.5
वाशिम 32.615.8
यवतमाल 33