logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Navratri 2023: सुबह से लगी मंदिरो में भक्तो की भीड़, पंडालों की तैयारी आखिरी चरण में


नागपुर: शारदीय नवरात्र आज से आरंभ हो गई है। नवरात्री के पहले दिन सुबह से शहर के सभी मंदिरो में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। यही नहीं शहर के पास मौजूद भवानी माता मंदिर और कोराडी स्थित महालक्षी जगदंबा मंदिर में भी लोग माता के दर्शन करने के लिए लाइन लगाकर खड़े दिखे। वहीं शहर में सार्वजिनक दुर्गा उत्सव भी मनाया जाता है। जहां माता की मूर्तियां स्थापित की जाती है। इन पंडालों में तैयारी भी आखिरी चरण में पहुंच गई है। कई पंडलो में मूर्तियां स्थापित करना भी शुरू हो गया है।

नवरात्रि देश के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस दौरान महिलाओं से लेकर पुरुष तक नौ दिनों तक माता की आराधना करते हैं। घरो में घट की स्थापना की जाती है और नौ दिनों तक विधिवत उनकी पूजा और उपासना की जाती है। इस दौरान कई उपवास भी रखते हैं। पुरे नौ दिनों तक भक्त माता की भक्ति में खोये हुए रहते हैं। 

मंदिरो में ख़ास व्यवस्था 

नवरात्री के दौरान शहर के अंदर मौजूद सभी मंदिरो में ख़ास व्यवस्था की जाती है। एक तरफ जहाँ उन्हें लाइटों से सजाया जाता है। वहीं दूसरी तरफ भक्तों को माता के दर्शन आसानी से हो सके इसकी पूरी व्यवस्था भी की जाती है। शहर के दो मशहूर मंदिरो कोराडी और भवानी माता मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ख़ास इंतजाम किये गए हैं। दोनों मंदिरो को लेकर लोगों की इतनी श्रद्धा रहती है कि, पहले ही दिन में मंदिरो में भक्तों का तांता लगा रहता है। वहीं मंदिर प्रशासन ने भी भक्तो के लिए ऐसी व्यवस्था की है जिससे उन्हें बिना किसी तकलीफ के आसानी से माता के दर्शन हो सके।