logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस की हार पर विजय वडेट्टीवार ने बताया अप्रत्याशित, बोले- ईडी, सीबीआई और वोटों के ध्रुवीकरण से जीती भाजपा


नागपुर: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। यही नहीं इन राज्यों में पार्टी के कई कद्दावर नेता भी अपनी सीट नहीं बचा सकें हैं। कांग्रेस को मिली इस हार पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हार को अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि, "पार्टी बेहद मजबूती के साथ चुनाव लड़ी थी, लेकिन परिणाम हमारे अनुसार नहीं आएं। वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, "ईडी, सीबीआई जैसे दोस्तों की मदद और वोटों का ध्रुवीकरण से यह चुनाव जीता है।"

नागपुर के रवि भवन में पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "चारों राज्यों के चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ी थी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल और प्रियंका गांधी सहित तमाम नेताओं ने चुनाव में कड़ी मेहनत की। पर यह परिणाम अप्रत्याशित है।" उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, हम परिणाम से बैठने वाले नहीं है।"

भाजपा पर धर्म का उपयोग करने का आरोप लगते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "इस देश में वोटों के ध्रुवीकरण करने का काम भाजपा ने शुरू किया है। केवल धर्म की राजनीति से यह भाजपा चुनाव जीती है ऐसा नहीं है। बल्कि चुनावो में अपने सहयोगी ईडी और सीबीआई का उपयोग कर भाजपा ने तीनों राज्य में सत्ता पाई है। ऐसा मुझे लगता है। अगर ऐसा नहीं होता तो भाजपा की बुरी हार होती।"