logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर से मुंबई पहुंची फ्लाइट में यात्री को यह करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया मामला दर्ज


नागपुर: हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों के अजीबोगरीब व्यवहार के कई मामले सामने आ चुके हैं।जिसमें साथी यात्री सहित एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी, प्लेन में बम की झूठी अफवाह उड़ाना आदि शामिल है। इसको लेकर बार बार विमानन कंपनियों और सरकार द्वारा यात्रियों को चेताया जाता है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामले सामने आरहे हैं। ऐसा ही एक वक्या  मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखा गया है। जहां नागपुर से पहुंची फ्लाइट में एक यात्री ने रनवे पर ही प्लेन का इमरजेंसी डोर खोल दिया।

पुलिस ने इंडिगो फ्लाइट 6E-4274 के वरिष्ठ केबिन क्रू की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 24 जनवरी की है। दोपहर 12 बजे फ्लाइट नागपुर से मुंबई पहुंची। इस समय, चालक दल के सदस्यों ने संकेत के माध्यम से महसूस किया कि कोई आपातकालीन द्वार खोलने की कोशिश कर रहा था। जब चालक दल के सदस्य आपातकालीन द्वार पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक यात्री ने आपातकालीन द्वार पर लगे गेट के ढक्कन को हटा दिया था।

केबिन क्रू ने इसकी जानकारी कैप्टन को दी। इसके बाद यात्री को तुरंत वहां से हटाया गया पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 336 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें यात्री का नाम दिया गया है। साथ ही चालक दल के सदस्यों की राय भी दर्ज की जाएगी, जिसके बाद उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।