logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एमडी ड्रग्स की डिलीवरी कर रही महिला को पुलिस ने किया गिरफ़्तार


नागपुर: नागपुर शहर के गणेशपेठ पुलिस थाने की टीम ने एक महिला,उसके साथ और ड्रग्स की खरीददारी करने वाले युवक को गिरफ़्तार किया है.पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई सीए रोड अग्रसेन चौक के पास की गयी.गिरफ़्तार महिला शहर के लालगंज निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मी भगवानदास जीभतोड़े है जो अपने एक साथी भालदारपूरा निवासी 27 वर्षीय सानू मिर्जा बेग वल्द रहीम बेग के साथ 23 वर्षीय टेका नई बस्ती निवासी शाहिद खान वल्द फैय्याज खान को एमडी ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंची थी.इन तीनों की जाँच के दौरान इनके पास से 2.75  एमडी ड्रग्स बरामद हुआ है.पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास ड्रग्स मुंबई से पहुंची थी और डिलीवरी का काम करने वाली महिला ने के पास से जो माल जप्त हुआ है वह आखिरी खेप थी.पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है और यह पता लगा रही है की आरोपियों के पास से कितनी मात्रा में ड्रग्स आयी थी और उसकी डिलीवरी शहर में किस-किस को की गयी है.